Solar smartwatch ⌚️- सूरज से चार्ज होने वाली स्मार्टवॉच
सूरज की रोशनी से चार्ज होने वाली नई स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, पानी में गिरने के बाद भी खराब नहीं होगी
गार्मिन ने अपनी मजबूत स्मार्टवॉच सीरीज एंड्यूरो 3 को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह नई रेंज Solar Charging Support के साथ आती है और GPS मोड में 110 घंटे की battery 🔋 life देने का दावा किया गया है। इसके अलावा यह स्मार्टवॉच दिल की धड़कन, ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन लेवल, नींद, ऊर्जा स्तर और अन्य कई स्वास्थ्य एवं फिटनेस मेट्रिक्स को ट्रैक करने के लिए कई सेंसर के साथ आती है। गार्मिन एंड्यूरो 3 सीरीज में Always On AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और यह कंपैटिबल ऐप के जरिए टू-वे मैसेजिंग को सपोर्ट करती है।
Garmin Enduro 3 Series की कीमत
भारत में गार्मिन एंड्यूरो 3 सीरीज की शुरुआती कीमत (₹1,05,990) रखी गई है। यह वियरेबल डिवाइस दो साल की वारंटी के साथ आती है। ग्राहक इसे गार्मिन इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।
बैटरी लाइफ और वजन
गार्मिन एंड्यूरो 3 की बैटरी GPS मोड में 110 घंटे तक चल सकती है, जबकि स्मार्टवॉच मोड में Always On Display (AOD) के साथ 80 दिन तक की battery 🔋 life का दावा किया गया है। इसका वजन 63 ग्राम है।
Garmin Venu 2 और Venu 2S कीमत
Garmin की लेटेस्ट Venu 2 और Venu 2S स्मार्टवॉच को कंपनी ने दो-दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। Garmin Venu 2 की बात करें तो यह Silver bazel के साथ ग्रेनाइट ब्लू केस और स्लेट बैजल के साथ Black Case में पेश किया गया है। इसके साथ ही Venu 2S स्मार्टवॉच को स्लेट बैजल के साथ ग्रेफाइट केस और रोज गोल्ड बैजल के साथ white case में पेश किया है।

By AL Tech Trends - Published On: 14 March 2025
Venu 2 स्मार्टफोन के कीमत की बात करें तो इसे (41,990) रुपये और Venu 2S को (37,990) रुपये की कीमत में पेश किया गया है। Garmin के लेटेस्ट smartwatch को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Amazon, Flipkart, Tata CLiQ, Nykaa और synergizer.co.in के साथ साथ कंपनी ऑफलाइन रिटेल पार्टनर से खरीदा जा सकता है।
कीमत Price
| Venu | Granite Blue with Silver Hardware | 37,490 |
| Venu | Black with Slate Hardware | 37,490 |
| Venu | Light sand with Rose Gold Hardware | 37,490 |
| Venu | Black with Gold Hardware | 37,490 |
| vívoactive 4 | GPS, Wi-Fi, Shadow Gray/Silver | 32,590 |
| vívoactive 4 | GPS, Wi-Fi, Black/Slate | 32,590 |

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें